पंजाब । Punjab Legislative Assembly का मानसून सत्र 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बुलाया जाएगा। आज हुई बैठक में पंजाब मंत्रिमंडल ने सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी।
मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई, 2026 से पंजाब में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना (VB G RAM G) के कार्यान्वयन के लिए एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को भी मंजूरी दी। इस योजना में केन्द्र तथा राज्य सरकारों के बीच लागत साझेदारी का अनुपात 60:40 रहेगा।
बाद में पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने एक प्रेस वार्ता में 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करने की घोषणा की। इनमें से 7 लाख राशन कार्ड नए पात्र परिवारों को जारी किए जाएंगे, जबकि 3 लाख ई-श्रम और प्रवासी श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे में लाया जाएगा।
नए राशन कार्डों के लिए आवेदन और परिवार के नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया कल, 22 जुलाई से शुरू होगी।
(Input from News on Air
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!