PM । RBI । Digital Economy । Cyber Security Training Institute । Data center: आरबीआई डेटा सेंटर का भुवनेश्वर में उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

PM । RBI । Digital Economy । Cyber Security Training Institute । Data center: आरबीआई डेटा सेंटर का भुवनेश्वर में उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

भुवनेश्वर। भारत की तेजी से विस्तार करती Digital Economy ऐसी वित्तीय प्रणालियों पर निर्भर है, जो न केवल कुशल हों बल्कि सुरक्षित और लचीली भी हों।

ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर उच्च-मूल्य वाले डिजिटल भुगतान तक, इन प्रणालियों के लिए मजबूत प्रौद्योगिकी अवसंरचना की आवश्यकता होती है, जो किसी बड़े व्यवधान की स्थिति में भी काम करना जारी रख सके। इस अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में PM नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए Data center कैंपस तथा Cyber Security Training Institute का उद्घाटन करेंगे।

यह नया ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर निश्चित रूप से आरबीआई की महत्वपूर्ण डिजिटल प्रणालियों की सुरक्षा और निरंतरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ओडिशा के खोर्धा जिले के जटनी स्थित इन्फो वैली-II में स्थित RBI का नया परिसर 18.55 एकड़ में फैला है और इसमें दो प्रमुख सुविधाएं शामिल हैं—इसका चौथा डेटा सेंटर परिसर और एक साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान।

Data center को एक एकीकृत 4-इन-1 परिसर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें 4 भौतिक रूप से अलग और एयर-गैप्ड इमारतें शामिल हैं, जिन्हें एक अलग प्रशासनिक भवन का सहयोग प्राप्त है। यह रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर जैसी भुगतान प्रणालियों सहित मिशन-क्रिटिकल एप्लिकेशनों को सपोर्ट करेगा, साथ ही डिजास्टर रिकवरी, परीक्षण और गैर-भुगतान कार्यभार के लिए समर्पित अवसंरचना उपलब्ध कराएगा।

चारों डेटा सेंटरों की अलग-अलग भूमिकाएं हैं, जो परिचालन सुरक्षा, व्यवसाय की निरंतरता और विभिन्न कार्यभार को संभालने की बैंक की क्षमता को मजबूत करती हैं।

ऐसे समय में जब भारत का डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम, ऑनलाइन बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन तेजी से विस्तार कर रहे हैं, सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल अवसंरचना का महत्व लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। भुवनेश्वर की यह सुविधा नवी मुंबई के खारघर स्थित आरबीआई के प्राथमिक डेटा सेंटर को समर्पित डिजास्टर रिकवरी और परीक्षण अवसंरचना प्रदान करके पूरक बनाएगी, साथ ही एक ही स्थान पर जोखिम के संकेंद्रण को कम करेगी।

परिसर में एक समर्पित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान भी है, जिसे एंटरप्राइज कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों में विशेष विशेषज्ञता विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवासीय और मनोरंजन सुविधाएं भी शामिल हैं। यह परिसर डिजास्टर रिकवरी क्षमताओं को मजबूत करेगा, जोखिम के भौगोलिक संकेन्द्रण को कम करेगा और तेजी से डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बैंकिंग और भुगतान सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति में सहायता करेगा।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!