मध्य प्रदेश । MP के सीधी में PM Fasal Bima Yojana के प्रचार के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा जानकारी Kharif 2026 के लिए PM Fasal Bima Yojana की अंतिम तिथि 17 अगस्त को ध्यान में रखकर किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील करेगा।
यह रथ जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों को योजना की जानकारी देगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को PM Fasal Bima Yojana के लाभ, बीमा प्रक्रिया और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।
किसानों से समय-सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है, ताकि अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके।
किसानों को योजना से संबंधित जानकारी कृषि विभाग, निकटतम बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर तथा अधिकृत बीमा कंपनी के कार्यालय से प्राप्त करने की सलाह भी दी गई।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!