नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2026 के 18th BRICS Summit शिखर सम्मेलन के दौरान BRICS देशों द्वारा अपनाए गए नई दिल्ली घोषणा-पत्र की सराहना की है।
WHO के Director-General टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों और महामारी समझौते के रोगज़नक़ों तक पहुंच तथा लाभ-साझाकरण परिशिष्ट पर वार्ताओं के सफल समापन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
श्री घेब्रेयेसस ने तपेदिक (TB) को समाप्त करने, स्वास्थ्य कार्यबल को मजबूत करने, डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, पारंपरिक चिकित्सा को एकीकृत करने और सभी के लिए स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए BRICS देशों के प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने 18th BRICS Summit में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए PM नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!