भोपाल। भारत की प्रमुख स्वदेशी और आयुर्वेदिक कंपनी Patanjali के लिए मध्य प्रदेश से बुरी खबर सामने आई है। Patanjali Foods Limited पर मध्य प्रदेश FDA यानी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कंपनी को इसके गाय के घी के एक विशेष बैच को बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है। 24 अक्टूबर यानी शनिवार को कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि पतंजलि फूड्स को गाय के घी के एक बैच को वापस मंगाने का आदेश मिला है. यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर की गई है।
कंपनी की और से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गाय के घी के एक विशेष बैच को लेकर की गई है। संबंधित बैच के Ghee को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत असुरक्षित बताया गया है। यह मामला गाय के घी के एक बैच से जुड़ा है, सभी उत्पादों से नहीं. कंपनी के मुताबिक, इस कार्रवाई का उसके कारोबार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है।
निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा घी
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एफडीए द्वारा घी के लिए गए नमूने की जांच के बाद बैच फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (फूड प्रोडक्ट्स स्टैंडर्ड्स एंड फूड एडिटिव एंड कंटामिनेंट्स, टॉक्सिन्स एंड रेसिड्यूज) रेगुलेशन, 2011 के तहत निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। बुरहानपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नामित अधिकारी ने 21 अक्टूबर, 2026 को यह आदेश जारी किया था. कंपनी को यह आदेश 23 अक्टूबर को ईमेल के माध्यम से मिला था।
डाबर के प्रोडक्ट पर भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले 100 फीसदी शुद्धता का दावा करने वाली कंपनी डाबर इंडिया के कई उत्पाद पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्देश दिए थे। डाबर के कई उत्पादन FSSAI की जांच के दायरे में हैं। FSSAI ने डाबर इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिया था कि वे तुरंत ऐसे खाद्य उत्पादों की बिक्री बंद करें, जिन पर भ्रामक 100 फीसदी दावे किए गए हैं। ऐसे लेबल ‘Food Safety and Standards Regulations, 2018 का उल्लंघन करते हैं।
(Input from News18)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!