हवालबाग । अल्मोड़ा, Uttarakhand, के हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (VPKAS) में किसान संवाद कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Central state Minister अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान द्वारा इस दिन को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया।
किसानों ने PM के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और वैज्ञानिकों से मृदा स्वास्थ्य, बीज उत्पादन, फसल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को केन्द्र सरकार की कृषि योजनाओं तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के खेती बचाओ अभियान के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि वैज्ञानिक लगातार गांवों में जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं ताकि खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने किसान सम्मान निधि योजना को बेहद लाभकारी बताया। किसानों का कहना है कि इस सहायता राशि से उन्हें बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है, जिससे खेती का खर्च कम होता है और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलती है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!