7th Agrivoltaics World Conference । Union Agriculture minister । Union New and Renewable Energy Minister: 7वां एग्रीवोल्टाइक्स वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ

7th Agrivoltaics World Conference । Union Agriculture minister । Union New and Renewable Energy Minister: 7वां एग्रीवोल्टाइक्स वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ

नई दिल्ली । खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एग्रीवोल्टिक्स को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य और किसान-केन्द्रित मॉडल के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7th Agrivoltaics World Conference आज दोपहर नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ।

एग्रीवोल्टिक्स में भूमि का उपयोग कृषि गतिविधियों और सौर ऊर्जा उत्पादन, दोनों के लिए एक साथ किया जाता है।

Union New and Renewable Energy Minister प्रल्हाद जोशी और Union Agriculture minister शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय “पावरिंग द ग्लोबल साउथ” है।

सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के एक हजार 500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 400 किसान शामिल हैं।

इस आयोजन ने किसानों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को अनुभव साझा करने और एग्रीवोल्टिक्स के विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया है।

सम्मेलन में भारत की खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कृषि उत्पादन को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के साथ एकीकृत करने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

 (Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!