देहरादून: रेशम उत्पादन से जुड़े कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाले चाकीकृत कीट उपलब्ध हो सके, इसके लिए देहरादून जिले के विकासनगर में आधुनिक चाकी केन्द्र स्थापित किया जाएगा। आधुनिक चाकी केन्द्रों की स्थापना के लिए दो करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है।
Agriculture Minister गणेश जोशी ने इस संबंध में आज अपने कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे आधुनिक केन्द्रों को अन्य जिलों में भी स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।
विभागीय अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि आगामी सिल्क समग्र-3 योजना के अंतर्गत प्रदेश के मैदानी जिलों में लगभग 100 बड़े किसानों का चयन कर वृहद स्तर पर रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके अलावा Agriculture Minister ने गढ़वाल मंडल के देहरादून में स्थापित सिल्क पार्क की तर्ज पर कुमाऊँ के नैनीताल में भी सिल्क पार्क स्थापित करने के निर्देश दिया है।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!