Uttarakhand । Agriculture Minister । Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान बनेगा जनआंदोलन, केन्द्र सरकार ने घेरबाड़ योजना के लिए जारी की प्रथम किश्त

Uttarakhand । Agriculture Minister । Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान बनेगा जनआंदोलन, केन्द्र सरकार ने घेरबाड़ योजना के लिए जारी की प्रथम किश्त

देहरादून: केन्द्र सरकार ने घेरबाड़ योजना के लिए घोषित 90 करोड़ रुपये की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये राज्य सरकार को जारी कर दिए हैं। यह जानकारी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान दी।

गणेश जोशी ने अधिकारियों को उपलब्ध बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घेरबाड़ योजना किसानों की फसलों को वन्यजीवों तथा आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बैठक में कृषि मंत्री ने 30 जून तक चलाए जा रहे देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के राज्य में प्रभावी और सफल क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सांसदों, मंत्रियों, विधायकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना और अभियान की जानकारी व्यापक रूप से किसानों तक पहुंच सके।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!