UP । Lucknow । Balrampur । Wheat Purchase: बलरामपुर में गेहूं खरीद तेज, सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का बढ़ा रुझान

UP । Lucknow । Balrampur । Wheat Purchase: बलरामपुर में गेहूं खरीद तेज, सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का बढ़ा रुझान

लखनऊ: जनपद Balrampur में सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पारदर्शी व्यवस्था एवं बेहतर सुविधाओं के चलते किसान बड़ी संख्या में केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म किए जाने से गेहूं खरीद प्रक्रिया में और तेजी आई है। 20 अप्रैल तक जिले में निर्धारित लक्ष्य का करीब 21 प्रतिशत Wheat Purchase किया जा चुका है।

कुल 53 क्रय केन्द्रों पर 721 किसानों से लगभग 41 हजार 219 कुंतल Wheat की खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 2 लाख 15 हजार कुंतल रखा गया है। किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है, जिससे उनका भरोसा बढ़ा है।

किसानों का कहना है कि सरकारी केन्द्रों पर बाजार से बेहतर दाम तथा सुविधाएं मिल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार पंजीकरण एवं सत्यापित खतौनी के आधार पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी हुई है।

(Input from PBShabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!