नई दिल्लीः केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज भारत के समुद्री खाद्य (सीफूड) उत्पादन क्षेत्र की वृद्धि को गति देने तथा वैश्विक निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और संबंधित योजनाओं के उद्देश्यों के साथ निर्यात प्रोत्साहन गतिविधियों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
दोनों मंत्रालयों ने मूल्य संवर्धन, बुनियादी ढांचे के विकास, उत्पाद विविधीकरण, गुणवत्ता आश्वासन, बाजार विस्तार, गहरे समुद्र में मत्स्य पालन तथा हितधारकों की अधिक भागीदारी पर केन्द्रित समन्वित रणनीति के माध्यम से समुद्री खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!