Union Minister । NEET-UG । CJP: कॉकक्रोच जनता पार्टी ने आंदोलन वापस लिया और कहा सभी मांगें मान ली गईं, स्टूडेंट्स से घर लौटने की अपील की

Union Minister । NEET-UG । CJP: कॉकक्रोच जनता पार्टी ने आंदोलन वापस लिया और कहा सभी मांगें मान ली गईं, स्टूडेंट्स से घर लौटने की अपील की

नई दिल्ली । सरकार द्वारा कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) की मांगें मान लिए जाने के बाद संगठन ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। Union Minister जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ तीसरे दौर की वार्ता की, जिसमें परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रश्नपत्र लीक रोकने के उपायों से संबंधित उसकी मांगों पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली में CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि सरकार इस बात पर सहमत हो गई है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और उनके विरुद्ध कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पहले से कोई एफआईआर दर्ज की गई है, तो उसे वापस लिया जाएगा और उसकी प्रतियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

NEET-UG प्रश्नपत्र लीक के बाद आत्महत्या करने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा देने के मुद्दे पर श्री नड्डा ने कहा कि सरकार को उनके प्रति पूरी संवेदना है और लागू नियमों एवं विनियमों के अनुसार अधिकतम मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।

परीक्षा सुधारों के लिए सीजेपी द्वारा प्रस्तुत पांच सूत्रीय चार्टर का उल्लेख करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि सरकार इस चार्टर पर गंभीरता से विचार करेगी और सीजेपी के साथ चर्चा के बाद जो भी संभव होगा, वह करेगी।

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सद्भावना के आधार पर आंदोलन वापस लेने की घोषणा की और आशा व्यक्त की कि जिन शर्तों पर सहमति बनी है, उन्हें तय समयसीमा के भीतर लागू किया जाएगा।

इस बीच,  CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सभी प्रदर्शनकारियों से तत्काल आंदोलन वापस लेने और शांतिपूर्वक अपने घर लौटने की अपील की।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!