नई दिल्ली । National Green Hydrogen Mission के तहत 70 हाइड्रोजन चालित भारी-भरकम वाहनों की तैनाती के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिन्हें 16 हाइड्रोजन ईंधन भरने (रिफ्यूलिंग) स्टेशनों का समर्थन प्राप्त होगा।
Union Minister for New and Renewable Energy प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हाइड्रोजन भारत की स्वच्छ और अधिक टिकाऊ परिवहन भविष्य की यात्रा को गति दे रहा है।
उन्होंने कहा कि ये पायलट परियोजनाएँ भारत के राजमार्गों और शहरी परिवहन गलियारों में शून्य-उत्सर्जन (ज़ीरो-एमिशन) गतिशीलता का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं और देशभर के कई रणनीतिक मार्गों को कवर कर रही हैं।
श्री जोशी ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत Green Hydrogen पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है, ताकि एक अधिक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ और आत्मनिर्भर भविष्य हासिल किया जा सके।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!