Union Government । Minister of State for Agriculture । IMD ।  Monsoon ।  ICAR: केन्द्र सरकार मॉनसून तथा एल नीनो के खेती पर होने वाले असर की कर रही निगरानी

Union Government । Minister of State for Agriculture । IMD ।  Monsoon ।  ICAR: केन्द्र सरकार मॉनसून तथा एल नीनो के खेती पर होने वाले असर की कर रही निगरानी

नई दिल्ली । Union Government ने कहा है कि वह भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साथ घनिष्ठ समन्वय में बदलती Monsoon स्थिति और कृषि पर El Nino जैसी परिस्थितियों के संभावित प्रभाव की लगातार निगरानी कर रही है। Minister of State for Agriculture श्री रामनाथ ठाकुर ने Lok Sabha में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 राज्यों के 342 जिलों के लिए जिला कृषि आकस्मिकता योजनाओं को अद्यतन किया गया है, जहां सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। श्री ठाकुर ने बताया कि अल नीनो से संबंधित जोखिमों को कम करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) भी जारी की गई हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्यों की 172 लाख क्विंटल से अधिक बीजों की मांग के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। श्री ठाकुर ने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग और राज्य सरकारों को जलाशयों के पानी के इष्टतम उपयोग के लिए अग्रिम योजना बनाने तथा कुशल सिंचाई पद्धतियों को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!