Union Government । Commerce and Industry Minister । Export । Board of Trade । Goods Export । Service Export । FTA: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत इस साल एक ट्रिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट टारगेट हासिल करने की राह पर

Union Government । Commerce and Industry Minister । Export । Board of Trade । Goods Export । Service Export । FTA: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत इस साल एक ट्रिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट टारगेट हासिल करने की राह पर

 नई दिल्ली । Commerce and Industry Minister पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर के Export लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है और वार्षिक Export का लगभग 15 फीसदी पहले ही पहली तिमाही में दर्ज किया जा चुका है।

नई दिल्ली में आयोजित  Board of Trade की बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इसके लिए Goods Export को लगभग 440 अरब डॉलर से बढ़ाकर लगभग 530 अरब डॉलर और Service Export को लगभग 421 अरब डॉलर से बढ़ाकर करीब 470 अरब डॉलर तक ले जाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पहली तिमाही में माल निर्यात वृद्धि लगभग 15 फीसदी और Service Export वृद्धि लगभग 10 से 11 फीसदी रहने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि भारत की Export रणनीति एक अधिक मजबूत और समावेशी दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक राज्य, जिला और उद्योग क्षेत्र को समान रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों सभी को देश की निर्यात वृद्धि से लाभ उठाने का अवसर मिले।

श्री गोयल ने कहा कि Union Government देश के प्रत्येक जिले को Export केन्द्र बनाकर पारंपरिक Export केन्द्रों से आगे Export आधार का विस्तार करने की योजना बना रही है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार जिलों में प्रशिक्षित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेगी, जो स्थानीय व्यवसायों, विशेषकर एमएसएमई को निर्यात अवसरों, दस्तावेजीकरण और बाजार तक पहुंच के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को दिल्ली में चार से छह महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें आंकड़ों तथा सहायता प्रणालियों से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि वे निर्यातकों को हर स्तर पर सहायता प्रदान कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार Export पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बना रही है, अनुपालन संबंधी बोझ को कम कर रही है और कारोबार करने में सुगमता को बेहतर बना रही है। श्री गोयल ने विदेशी बाजारों में ब्रांडिंग, गोदामों और विदेशों में प्रदर्शनियों के माध्यम से व्यवसायों की सहायता करने में Export संवर्धन मिशन की भूमिका पर जोर दिया और निर्यातकों से ओमान, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम के साथ हुए तथा आगामी मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि भारत को वैश्विक व्यापार के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक साझेदार के रूप में तेजी से देखा जा रहा है, लेकिन विकास के अगले स्तर को हासिल करने के लिए उद्योग और सरकार दोनों के सामूहिक प्रयास, व्यापक पहुंच, गुणवत्ता और बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता होगी।

इस बीच, बैठक के इतर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री गोयल ने कहा कि 38 विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों ने भारतीय Export के लिए नए अवसर खोले हैं और वैश्विक बाजारों तक देश की पहुंच को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने में दुनिया भर में बढ़ती रुचि देखी जा रही है। जापान, ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न देशों के साथ हालिया संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए वैश्विक नेताओं और उद्योग जगत के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास आने वाले महीनों में भारत के Export को गति देने में सहायक सिद्ध होंगे।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!