नई दिल्ली । Union Agriculture Minister शिवराज सिंह चौहान ने आज खरीफ बुआई की प्रगति, मानसून की स्थिति, उर्वरकों और बीजों की उपलब्धता तथा El Nino के संभावित प्रभाव की समीक्षा की।
नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौहान ने अधिकारियों को कम वर्षा वाले जिलों पर कड़ी निगरानी रखने और राज्य सरकारों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी को बिना विलंब दूर करने को भी कहा।
बैठक में बताया गया कि South-West Monsoon ने पूरे देश को आच्छादित कर लिया है, जिससे खरीफ बुआई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। इस महीने की 17 तारीख तक 658 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है।
बैठक में वर्षा की स्थिति, वर्षा-संवेदनशील 270 जिलों की परिस्थितियों, जलाशयों में जल भंडारण तथा कृषि आदानों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
श्री चौहान ने अधिकारियों को मौसम आधारित निगरानी जारी रखने तथा राज्यों के साथ समन्वय करते हुए आकस्मिक उपायों तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!