UIDAI । Aadhar App । Digital India Vision । Apple । iOS: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार ऐप के ज़रिए मुफ़्त आधार ईमेल अपडेट की सुविधा से दो दिनों में 2.5 लाख से ज़्यादा यूजर्स ने इस सर्विस का फायदा उठाया

UIDAI । Aadhar App । Digital India Vision । Apple । iOS: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार ऐप के ज़रिए मुफ़्त आधार ईमेल अपडेट की सुविधा से दो दिनों में 2.5 लाख से ज़्यादा यूजर्स ने इस सर्विस का फायदा उठाया

नई दिल्ली । नागरिक सुविधा में सुधार और डिजिटल शासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने निवासियों को Aadhar App के माध्यम से सीधे अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है, जिससे आधार नामांकन या अपडेट केंद्र जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

यह नई सुविधा 1 जुलाई से लागू हुई है और आधार ऐप के माध्यम से छह महीने तक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य आधार सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, साथ ही सरकार के Digital India Vision तथा विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को समर्थन देना है।

नई सेवा को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इसके शुरू होने के पहले दो दिनों के भीतर ही 2.5 लाख से अधिक निवासियों ने अपने ईमेल पते अपडेट किए हैं।

UIDAI के अनुसार, आधार के साथ ईमेल आईडी लिंक करने से उपयोगकर्ताओं को जब भी कोई आधार प्रमाणीकरण अनुरोध निष्पादित होता है, तब वास्तविक समय में ईमेल सूचनाएँ प्राप्त होती हैं। इससे अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और आधार धारकों को उनकी पहचान के उपयोग की जानकारी मिलती रहती है, जिससे सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत भी जुड़ जाती है।

ईमेल अपडेट सुविधा नए आधार ऐप में उपलब्ध सेवाओं की नवीनतम कड़ी है, जिसे लोगों के जीवन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि निवासी बिना किसी भौतिक रूप से आधार केंद्र जाए सीधे अपने स्मार्टफोन से महत्वपूर्ण आधार सेवाओं का लाभ उठा सकें।

ऐप पहले से ही मोबाइल नंबर अपडेट और पता अपडेट जैसी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। UIDAI ने बताया कि अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने आधार ऐप का उपयोग कर अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं, जबकि लगभग 10 लाख निवासियों ने इसका उपयोग अपने पते अपडेट करने के लिए किया है।

अधिक से अधिक निवासियों को इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, UIDAI ने आधार धारकों से आधार ऐप डाउनलोड या अपडेट करने और अपने आधार से जुड़ी सेवाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ईमेल अपडेट सुविधा का उपयोग करने का आग्रह किया है।

आधार ऐप एंड्रॉयड और एप्पल (Apple) एवं आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

(Input from DD News)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!