Sant Kabir Sahib । Kabir Memorial House । Lok Sabha Speaker । Saint Shri Asang Dev Ji Maharaj: लोकसभा अध्यक्ष ने किया कबीर स्मृति भवन का किया शिलान्यास

Sant Kabir Sahib । Kabir Memorial House । Lok Sabha Speaker । Saint Shri Asang Dev Ji Maharaj: लोकसभा अध्यक्ष ने किया कबीर स्मृति भवन का किया शिलान्यास

लखनऊ/मऊ। संतों की वाणी समाज में समरसता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करती है। Sant Kabir Sahib की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को समानता एवं विवेक का संदेश देती हैं। यह बात Lok Sabha Speaker ओम बिरला ने बुधवार को लखीमपुर खीरी में  Saint Shri Asang Dev Ji Maharaj के 60वें अवतरण दिवस पर आयोजित कबीर महोत्सव एवं Kabir Memorial House के भूमि पूजन समारोह में कही। उन्होंने कबीर स्मृति भवन का शिलान्यास कर संत परंपरा के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना की।

Lok Sabha Speaker ने कहा कि संत कबीर साहब ने अपनी निर्भीक वाणी के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, पाखंड और जातिगत भेदभाव पर प्रहार किया। उनकी शिक्षाएं समानता, विवेक और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती हैं। लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन सहमति और असहमति दोनों का सम्मान जरूरी है। कबीर की वाणी संयम, मर्यादा और विवेक के साथ अपनी बात रखने का संदेश देती है।

उन्होंने Saint Shri Asang Dev Ji Maharaj के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य व्यक्ति को नैतिकता और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांव-गांव तक कबीर साहब के विचारों और जीवन दर्शन को पहुंचाने का कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार है।

Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि PM श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ बिना भेदभाव जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

वर्ष 2014 से पहले के भारत और 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की तुलना में आज विकास और सुशासन की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने विकास और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह कहा कि सरकारी जमीन, नाली और पोखरों पर कब्जा करने के बजाय बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।

समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा, अमन गिरी, रोमी साहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!