नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में Bharat Renewable Energy Summit and Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे।
यह शिखर सम्मेलन वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा इकोसिस्टम में निवेश, नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।
नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि चार दिवसीय इस आयोजन में सरकारें, नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, निवेशक, नवप्रवर्तक, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय संस्थान सहयोग को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए एक साथ आएंगे।
उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन असेंबली का 9वां सत्र और हरित हाइड्रोजन पर चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी एक साथ आयोजित किया जाएगा।
श्री सारंगी ने बताया कि इस आयोजन में 130 से अधिक देशों की भागीदारी होने की उम्मीद है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!