नई दिल्ली। India और Mexico ने Preferential Trade Agreement के लिए संदर्भ की शर्तों पर हस्ताक्षर के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
यह हस्ताक्षर औपचारिक रूप से एक पारस्परिक रूप से लाभकारी और संतुलित समझौते के लिए वार्ता की शुरुआत को चिह्नित करता है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करना, व्यापार के नए अवसर पैदा करना, निवेश प्रवाह को बढ़ावा देना और लचीली तथा विविधीकृत आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करना है।
संदर्भ की शर्तों पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और मेक्सिको के विदेश व्यापार के अवर सचिव लुइस रोसेंडो गुटिरेज़ रोमानो ने मेक्सिको में हस्ताक्षर किए। इस रूपरेखा में वार्ता के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है, जिनमें वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुविधा, विवाद निपटान तथा व्यापार में तकनीकी बाधाएं शामिल हैं।
यह पहल पिछले वर्ष जून में कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान PM नरेन्द्र मोदी President क्लाउडिया शीनबाम के बीच हुई बैठक में बनी सहमति के बाद की गई है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-मेक्सिको साझेदारी को और मजबूत तथा गहरा करने पर सहमति व्यक्त की थी।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!