Rajasthan: पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 जयपुर में आज, केन्द्रीय कृषि मंत्री Shri Shivraj Singh Chouhan करेंगे शिरकत

Rajasthan: पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 जयपुर में आज, केन्द्रीय कृषि मंत्री Shri Shivraj Singh Chouhan करेंगे शिरकत

जयपुर: राजधानी में जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में आज मंगलवार को क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

कृषि पर पश्चिम क्षेत्र यह जोनल कॉन्फ्रेंस जयपुर में पहली बार हो रही है। केन्द्रीय कृषि मंत्री Shri Shivraj Singh Chouhan  और मुख्यमंत्री Shri Bhajanlal Sharma सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि सम्मेलन में राज्य में अपनाई गई सर्वोत्तम कृषि कार्य प्रणालियों पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। बूंद बूंद सिंचाई पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित पांच राज्यों के कृषि मंत्री, प्रमुख सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगें।

सम्मेलन में देश में तिलहन उत्पादन में बढोतरी, खाद्य तेलों पर आयात निर्भरता में कमी लाने सहित अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

(Input from Agency)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!