नई दिल्ली । President द्रौपदी मुर्मु ने Glasgow Commonwealth Game 2026 में भारत के 39 पदक विजेताओं की सराहना की और 13 स्वर्ण पदकों तथा महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को विशेष रूप से रेखांकित किया।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि भारत के खिलाड़ियों ने Glasgow Commonwealth Game 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुझे विशेष रूप से यह जानकर खुशी हुई कि भारत द्वारा जीते गए 13 स्वर्ण पदकों में से 8 स्वर्ण पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं। मैं सभी 39 पदक विजेताओं और खेलों के दौरान योगदान देने वाले दल के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई देती हूँ। मुझे विश्वास है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का गौरव और बढ़ाएंगे।"
खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन पर बधाई देते हुए भारत के Vice President सी. पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि Glasgow Commonwealth Game 2026 में भारत के उल्लेखनीय प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 13 स्वर्ण पदकों सहित 39 पदक जीतना हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"
"सभी पदक विजेताओं और पूरे भारतीय दल को हार्दिक बधाई। उनका समर्पण और संघर्ष अनगिनत युवा भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा। आने वाले वर्षों में और अधिक यादगार सफलताओं तथा राष्ट्र के लिए और अधिक गौरव की मेरी शुभकामनाएँ।"
दूसरी ओर, PM नरेन्द्र मोदी ने भी Glasgow Commonwealth Game 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर उसे बधाई दी।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में PM मोदी ने लिखा कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है।
"यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारत ने 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीते हैं। सभी पदक विजेताओं को बधाई।"
"पूरे खेलों के दौरान हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रदर्शन किया। उनकी कड़ी मेहनत हमारे युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेगी।"
"आगे की सभी चुनौतियों और प्रयासों के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएँ। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और राष्ट्र का गौरव और बढ़ाते रहें।"
सुत्रों के अनुसार Commonwealth Game 2030 के लिए भारत की मेजबानी सुनिश्चित की गई है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!