President । Teacher’s Day: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कहा प्रतिभा को निखारने और चरित्र को मजबूत बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है

President । Teacher’s Day: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कहा प्रतिभा को निखारने और चरित्र को मजबूत बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है

नई दिल्ली । President श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने Teacher’s Day की पूर्व संध्या पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक दिवस महान लेखक और दार्शनिक तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

President श्रीमती मुर्मू ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक असाधारण शिक्षक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और परामर्श प्रतिभाओं को निखारने तथा चरित्र निर्माण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

President ने देश के सभी समर्पित शिक्षकों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कामना की कि सभी शिक्षक ऐसी प्रबुद्ध पीढ़ियों का निर्माण करें, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

President कल प्रदान करेंगी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल नई दिल्ली में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इन 48 चयनित शिक्षकों में 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के छह संगठनों के शिक्षक शामिल हैं।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!