President । RPF । RPSF । PSM । MSM: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने 16 आरपीएफ तथा आरपीएसएफ कर्मियों को विशिष्ट, सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए

President । RPF । RPSF । PSM । MSM:  राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने 16 आरपीएफ तथा आरपीएसएफ कर्मियों को विशिष्ट, सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए

नई दिल्ली । Independence Day 2026 के अवसर पर President राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के 16 अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) तथा सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्रदान किए जाने की मंजूरी दी है।

रेलवे बोर्ड में सहायक सुरक्षा आयुक्त राजेश लाल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

अन्य पंद्रह अधिकारियों एवं कर्मियों का चयन सराहनीय सेवा पदक के लिए किया गया है।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में उत्तर पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश, दक्षिण रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त सी. एस. चेंगप्पा, उत्तर पूर्व रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त कृष्ण कुमार मिश्रा तथा उत्तर मध्य रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा शामिल हैं।

अन्य सम्मानित कर्मियों में रेलवे सुरक्षा विशेष बल के निरीक्षक मोनी तारो और बरुण प्रसाद लाहेरी, दक्षिण पश्चिम रेलवे के उप निरीक्षक एच. के. डोड्डैय्या, उत्तर पूर्व रेलवे के उप निरीक्षक कैलाश प्रसाद, उत्तर रेलवे के उपनिरीक्षक नरेश कुमार तथा दक्षिण मध्य रेलवे के उपनिरीक्षक गुरु प्रसाद नागरिकांती शामिल हैं।

रेलवे सुरक्षा विशेष बल के सहायक उपनिरीक्षक राम प्रसाद मीणा (एमटी), दक्षिण रेलवे के ई. अरुण मोली, उत्तर मध्य रेलवे के विकास कुमार तथा उत्तर रेलवे के नीरज अहलावत को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है।

मध्य रेलवे के प्रधान आरक्षक शंकर शिवस्वामी एडले सराहनीय सेवा पदक के अंतिम प्राप्तकर्ता हैं।

ये पुरस्कार देशभर में रेलवे यात्रियों और रेलवे अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने में RPF तथा RPSF कर्मियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण, पेशेवर उत्कृष्टता और अनुकरणीय सेवा के सम्मान में प्रदान किए गए हैं।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!