नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी और रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने आज शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान श्री मोदी ने श्री पुतिन को कवि-दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा रचित प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। इसका प्रकाशन केन्द्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान द्वारा किया गया है।
श्री मोदी और श्री पुतिन दोनों ने भारत मंडपम में स्थित इनोप्रोम प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। President पुतिन कल से शुरू होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज तड़के राजधानी पहुंचे।
PM मोदी आज शाम ईरान के President मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत करेंगे। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है।
क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर दोनों नेताओं द्वारा प्रमुख रूप से चर्चा किए जाने की संभावना है। PM मोदी राजधानी में अपने कार्यक्रमों के दौरान UN Secretary General एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात करेंगे।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!