नई दिल्ली । White House ने India को US के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक बताया है और India-US संबंधों को मजबूत करने में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और PM नरेन्द्र मोदी के बीच संबंधों की भूमिका को रेखांकित किया है।
PM श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने और President ट्रंप के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में White House की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच साझेदारी ने India-US संबंधों को मजबूत किया है।
केली ने मीडिया से कहा कि भारत अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है, जिसे President ट्रंप के PM श्री मोदी के साथ अच्छे संबंधों से और मजबूती मिली है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब PM नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर को सार्वजनिक पद पर अपने 25 वर्ष पूरे किए। उन्होंने 2001 में पहली बार गुजरात के मस के CM में पदभार संभाला था और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की आम चुनाव में जीत के बाद PM बने।
White House का यह बयान रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और रणनीतिक मामलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के बीच व्यापक सहयोग की पृष्ठभूमि में आया है।
दोनों देश व्यापार और अन्य नीतिगत मामलों सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रहे हैं, वहीं व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया में दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों पर जोर दिया गया।
बयान में किसी नई द्विपक्षीय पहल या नीतिगत निर्णय की घोषणा नहीं की गई।
लगातार बनी रही सरकारों के दौरान भारत और अमेरिका ने रक्षा एवं सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश तथा व्यापक रणनीतिक मुद्दों पर सहयोग का विस्तार किया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक पारस्परिक रक्षा संधि नहीं है।
PM श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के साथ भी जुड़े रहे हैं, जिसमें प्रमुख शक्तियों के साथ मजबूत साझेदारियां और ग्लोबल साउथ में भारत की भूमिका पर अधिक जोर शामिल है।
PM के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनियाभर के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे। PM कार्यालय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने उनके कार्यकाल, भारत के विकास और अपने-अपने देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया।
PM श्री मोदी ने नेताओं की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया और द्विपक्षीय तथा रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!