नई दिल्ली: PM नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के President महामहिम डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की।
दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और परस्पर हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने India-America व्यापक Global Strategic Partnership को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग को गहरा करने हेतु निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के चल रहे प्रयासों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!