नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाज के वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण के लिए उनके समर्पण की सराहना की।
एक्स पर एक पोस्ट में PM ने कहा कि भारत की President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से चिह्नित उनकी जीवन यात्रा देशभर के लोगों को निरंतर प्रेरित करती है।
राष्ट्र निर्माण में President मुर्मु के योगदान को रेखांकित करते हुए PM मोदी ने कहा कि उन्होंने वर्षों से विशिष्टता के साथ देश की सेवा की है और वंचित तथा हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणादायक है।
PM ने कहा कि ईश्वर उन्हें राष्ट्र की सेवा में दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। मैं आज बाद में ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में उनसे मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।
UP के CM योगी आदित्यनाथ ने भी President श्रीमती मुर्मु को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका सादा जीवन, जनजातीय समुदायों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा देशभर के नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 जुलाई, 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं और सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति भी हैं।
20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में जन्मीं President श्रीमती मुर्मु संथाल जनजातीय समुदाय से संबंध रखती हैं। President पद संभालने से पहले, उन्होंने वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के पद पर आसीन रहीं थी।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!