नई दिल्ली । President व्लादिमीर पुतिन ने आज PM नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।
भारत में रूसी दूतावास ने इंस्टाग्राम पर PM मोदी के लिए President पुतिन का संदेश साझा किया। संदेश में President पुतिन ने 18th BRICS Summit के लिए हाल की नई दिल्ली यात्रा के दौरान दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।
बयान के अनुसार, President पुतिन ने PM मोदी के साथ हाल की अपनी वार्ता को “सार्थक, स्पष्ट और रचनात्मक” बताया और कहा कि वह द्विपक्षीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने के लिए तैयार हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!