नई दिल्ली । राष्ट्र आज Former Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता का 2018 में आज ही के दिन निधन हुआ था। वाजपेयी तीन अवसरों पर प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में केवल 13 दिनों का था।
उन्होंने 1998 से 1999 तक 11 महीने की अवधि के लिए दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला और फिर 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल पूरा किया। उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान—भारत रत्न—से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके स्मारक सदैव अटल पर गणमान्य व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु Vice president सी. पी. राधाकृष्णन और PM नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Lok Sabha Speaker ओम बिरला ने Former Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्री वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे दिग्गज थे, जिनके व्यक्तित्व में देशभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवेदनशीलता और असाधारण वक्तृत्व कला का अनूठा संगम था।
उन्होंने कहा कि पांच दशकों से अधिक लंबे संसदीय जीवन के दौरान वे दस बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। श्री बिरला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को सदैव एक ओजस्वी सांसद, प्रभावशाली वक्ता, कुशल पत्रकार और संवेदनशील कवि के रूप में याद किया जाएगा।
उन्होंने आगे रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी ने न केवल भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत किया, बल्कि देश की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका को भी नई दिशा दी। श्री बिरला ने कहा कि उनके नेतृत्व की प्रेरणा एक मजबूत, आत्मविश्वासी और आधुनिक भारत के उस दृष्टिकोण से मिली थी, जो अपनी गौरवशाली सभ्यता और लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित रहते हुए विश्व पटल पर दृढ़ता से आगे बढ़े।
इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व, विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के मार्ग पर सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।
PM नरेन्द्र मोदी ने Former Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए श्री मोदी ने श्री वाजपेयी को असाधारण दृष्टि से संपन्न एक महान राजनेता बताया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि Former Prime Minister के शब्दों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने राष्ट्र को मजबूत किया। श्री मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सुशासन और जनकल्याण पर जोर हमेशा देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम Former Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे कद के राष्ट्रभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के माध्यम से पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित कराया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अंत्योदय और सुशासन के दृष्टिकोण को धरातल पर उतारा।
श्री शाह ने कहा कि Former Prime Minister का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व हमेशा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!