President । EU । Romania । India-Romania । Union Minister of State: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजकीय यात्रा के दौरान भारत-रोमानिया संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की कि सराहना

President । EU । Romania । India-Romania । Union Minister of State: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजकीय यात्रा के दौरान भारत-रोमानिया संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की कि सराहना

नई दिल्ली । President द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को  Romania  में भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उसे दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताया और कहा कि India-Romania संबंधों की सबसे मजबूत नींव दोनों देशों के लोगों के बीच का घनिष्ठ जुड़ाव है।

President ने अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के समापन दिवस पर बुखारेस्ट में भारत के राजदूत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासी समुदाय और "फ्रेंड्स ऑफ इंडिया" को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियां और योगदान देश को गौरवान्वित करते हैं तथा द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाते हैं।

इस अवसर पर Union Minister of State निमुबेन जयंतीभाई बंभाणिया तथा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और विजय बघेल भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए President मुर्मु ने कहा कि भारतीय समुदाय भले ही अपनी मातृभूमि से दूर रहता हो, लेकिन अपनी उपलब्धियों, संस्कृति और भारत से अटूट जुड़ाव के माध्यम से वह देश से गहराई से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां और पेशेवर रोमानिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

President ने कहा कि भारत-रोमानिया संबंधों का सबसे मजबूत स्तंभ हमारे लोगों के बीच का घनिष्ठ संबंध है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय ने Romania में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा है, जबकि भारतीय आईटी पेशेवरों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और छात्रों की नई पीढ़ी ने इस यूरोपीय देश को अपना घर बनाया है।

President ने रोमानिया की अर्थव्यवस्था और समाज में भारतीय समुदाय के योगदान तथा विदेशों में भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए उसकी सराहना की। उन्होंने भारतीय समुदाय का गर्मजोशी से स्वागत करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोमानियाई सरकार और वहां के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

भारत के दीर्घकालिक विकास दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए President मुर्मु ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य एक समृद्ध, आधुनिक, आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय से भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बने रहने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका अनुभव, विशेषज्ञता और उपलब्धियां देश की प्रगति में निरंतर योगदान देती रहेंगी।

President ने स्वागत समारोह में उपस्थित रोमानिया के "फ्रेंड्स ऑफ इंडिया" की उपस्थिति की भी सराहना करते हुए कहा कि भारतीय कला, संस्कृति और अध्यात्म के प्रति उनकी प्रशंसा ने दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर स्थायी संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत और रोमानिया के बीच मजबूत मित्रता और सहयोग को समर्थन देने के लिए उनका धन्यवाद किया।

अपने संबोधन के दौरान President मुर्मु ने द्विपक्षीय सहयोग के बढ़ते दायरे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत और रोमानिया सतत विकास, जलवायु परिवर्तन से निपटने, आतंकवाद-रोधी प्रयासों तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार तथा उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग की बढ़ती संभावनाओं का भी उल्लेख किया।

President ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते का संपन्न होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे रोमानिया और अन्य यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देशों के साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

President मुर्मु ने अपने संबोधन का समापन वैश्विक भारतीय समुदाय के कल्याण और दुनिया भर में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए किया।

तीन देशों की अपनी सफल राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद President नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!