नई दिल्ली । President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन परिसर में Amrit Udyan Summer Annuals Edition 2026 के उद्घाटन में भाग लिया।
Amrit Udyan रविवार से अगले महीने की 15 तारीख तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक होगा। रखरखाव के लिए उद्यान प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।
उद्यान में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन अपने स्लॉट बुक कर सकते हैं। किसी विशेष दिन के लिए स्लॉट बुकिंग उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी और मौके पर कोई बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी।
आगंतुकों की सुविधा के लिए भ्रमण मार्ग पर पेयजल स्टॉल, प्राथमिक उपचार केंद्र, वर्षा आश्रय तथा शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।
‘शटल सर्विस फॉर अमृत उद्यान’ बैनर के साथ सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक हर 30 मिनट के अंतराल पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!