नई दिल्ली । President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल, 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। President का संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।
यह दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित होगा। इसके बाद इसका अंग्रेजी संस्करण भी प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी एवं अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, इसका क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा।
आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर रात साढ़े नौ बजे संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करण का प्रसारण करेगा।
(Input From PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!