नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। सरकार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। PM ने कहा है कि भारत का हमेशा साझा भविष्य की भावना में विश्वास रहा है।
नई दिल्ली में कल शाम World Leaders Forum को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यही कारण है कि भारत की G-20 Presidency के दौरान उसका मार्गदर्शक सिद्धांत ‘One Earth, One Family, One Future’ रहा।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इन अनुभवों से यह बात स्पष्ट हुई है कि हर देश का भविष्य दूसरे देशों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि साझा भविष्य की भावना और उससे जुड़ी जिम्मेदारी 21वीं सदी में दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!