नई दिल्ली । सरकार ने आज कहा कि वह संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। Union Minister जितेंद्र सिंह ने आज शाम नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद उन्होंने NEET से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराने की अपनी पहले की मांग से पीछे हट गए।
इससे पहले आज Congress President मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के अन्य सदस्यों ने नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। Union Minister जितेंद्र सिंह और केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने उनसे कहा कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए सहमत हो जाती है, तो वह तत्काल अपना प्रदर्शन समाप्त कर देंगे। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सरकार ने इस मामले पर चर्चा कराने की मांग स्वीकार कर ली है।
हालांकि, Union Minister ने कहा कि जब सरकार का रुख कांग्रेस नेता को बताया गया, तो राहुल गांधी अपनी पहले की बात से पीछे हट गए और उन्होंने नई मांगें जोड़ दीं।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता का इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह उन्हें शोभा नहीं देता।
मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि PM नरेन्द्र मोदी ने आज स्पष्ट कर दिया है NEET पेपर लीक मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में शामिल पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!