PM । Seva Sankalp Abhiyaan । BJP President । CM: प्रधानमंत्री श्री मोदी के पब्लिक सर्विस में 25 साल पूरे होने पर महीने भर चलने वाला सेवा संकल्प अभियान शुरू

PM । Seva Sankalp Abhiyaan । BJP President । CM: प्रधानमंत्री श्री मोदी के पब्लिक सर्विस में 25 साल पूरे होने पर महीने भर चलने वाला सेवा संकल्प अभियान शुरू

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीने भर चलने वाला राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान आज से शुरू हो गया है। Seva Sankalp Abhiyaan के तहत, जो अगले महीने की 17 तारीख तक जारी रहेगा, अभियान के पहले दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं।

BJP President नितिन नबीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। श्री नबीन ने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान भी किया। बाद में इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में पार्टी कार्यकर्ता इन रक्तदान शिविरों में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नागरिकों के जीवन में बदलाव आया है। श्री नबीन ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने खाटू श्याम मंदिर में हवन किया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि उन्होंने PM के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी द्वारा जनसेवा पर लगातार दिए जा रहे जोर से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने आज सरकार के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

 (Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!