नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले 'Man ki Baat' कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 136वां एपिसोड होगा।
लोग टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 के माध्यम से कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव भेज सकते हैं। वे नरेंद्र मोदी ऐप या MyGov ओपन फोरम के माध्यम से भी ऑनलाइन अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।
नागरिक 1922 पर मिस्ड कॉल देकर भी एसएमएस में प्राप्त लिंक के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं। आगामी एपिसोड के लिए सुझाव इस महीने की 24 तारीख तक स्वीकार किए जाएंगे।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!