PM । GSLV-F17 । Defense Minister । Minister of State for Science and Technology : प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

PM । GSLV-F17 । Defense Minister । Minister of State for Science and Technology : प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी ने GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार एवं बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी से देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार मिल रहा है। PM ने इसे इसरो की शानदार उपलब्धि और देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

Defense Minister राजनाथ सिंह ने GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि ईओएस-05 भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को मजबूत करता है और इसके अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती आधुनिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी नवाचार को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दे रही है, स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत कर रही है और अंतरिक्ष संबंधी महत्वाकांक्षाओं के लिए नए रास्ते खोल रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि PM श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश लगातार एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है।

Minister of State for Science and Technology डॉ. जितेंद्र सिंह ने ई.ओ.एस-05 वाले GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. सिंह ने कहा कि ई.ओ.एस-05 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन और भू-समकालिक कक्षा से प्रक्षेपित भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है। यह उपग्रह दृश्यमान, इन्फ्रारेड, मल्टी-स्पेक्ट्रल और हाइपर-स्पेक्ट्रल माध्यमों से तस्वीरें लेने में सक्षम है।

डॉ. सिंह ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं और इससे वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत हो रही है।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!