PM । Global Fintech Fest - GFF 2026: प्रधानमंत्री श्री मोदी कल मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे

PM । Global Fintech Fest - GFF 2026: प्रधानमंत्री श्री मोदी कल मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी कल शाम मुंबई में Global Fintech Fest - GFF 2026 का उद्घाटन करेंगे और इसे संबोधित करेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक, जीएफएफ 2026 की थीम है—“क्षमता से प्रभाव तक: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम—समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, परस्पर जुड़े, वैश्विक सिस्टम।” एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जीएफएफ 2026 का उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन में भारत के नेतृत्व को आगे बढ़ाना और क्षमता से प्रभाव की ओर बढ़ना है।

चर्चाओं में इस बात पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा कि एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम प्रौद्योगिकियां और अन्य महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियां वैश्विक स्तर पर नागरिकों, उद्यमों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए विश्वसनीय, समावेशी और मापनीय परिणाम कैसे तैयार कर सकती हैं।

वर्ष 2020 से ग्लोबल फिनटेक फेस्ट एक नेतृत्व मंच के रूप में उभरा है, जो वित्त के भविष्य पर चर्चा करने और उसे आकार देने के लिए नीति-निर्माताओं, नियामकों, केन्द्रीय बैंकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों, शिक्षाविदों और अन्य वैश्विक हितधारकों को एक साथ लाता है।

सातवां संस्करण मुंबई में 11 सितंबर, 2026 तक चलेगा।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!