उत्तर प्रदेशः Prayagraj के मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एमपी हॉल में वाराणसी, विंध्याचल तथा प्रयागराज मंडल की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन Uttar Pradesh के Agriculture Minister सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर Agriculture Minister सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि PM तथा CM के मार्गदर्शन में प्रदेश का किसान लगातार समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत एवं सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण Uttar Pradesh देश में सर्वाधिक अनाज उत्पादन करने वाला राज्य बन गया है। साथ ही प्रदेश आलू और गन्ना उत्पादन में भी पहले स्थान पर है।
Agriculture Minister सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए लगभग डेढ़ लाख कुंतल प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं, जिन्हें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीएपी, एनपीके और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग तथा जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके लिए 17 और 18 जून को विशेष जागरूकता अभियान के साथ-सात 8 से 11 जून तक जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती जागरूकता यात्राएं निकाली जाएंगी।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!