PM । CM । Uttar Pradesh । Kharif Utpadakta Sangoshti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़, बस्ती तथा गोरखपुर की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता संगोष्ठी-2026 का किया शुभारंभ

PM । CM । Uttar Pradesh । Kharif Utpadakta Sangoshti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़, बस्ती तथा गोरखपुर की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता संगोष्ठी-2026 का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेशः Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर की संयुक्त मंडलीय Kharif Utpadakta Sangoshti-2026 का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। CM ने निर्यात के मानकों पर खरा उतरने पर जोर देते हुए प्राकृतिक खेती पर बल दिया।

CM ने कहा कि हम आधुनिक फसल के पैदावार पर ध्यान दें, साथ ही केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड का कम से कम उपयोग करें जो न्यूनतम मानकों पर खरा उतर सके, साथ ही कृषि उत्पाद निर्यात करने लायक भी हो।

इन सभी प्रमाणिकता पर खड़े उतरने के लिए प्राकृतिक खेती एक बेहतरीन ऑप्शन है, भारतवासियों के सामने गौ आधारित खेती है। इससे गौ माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए गौ माता की रक्षा भी होगी। यह प्रथा केमिकल फर्टिलाइजर एवं पेस्टिसाइड से खेतों को बचाव करने के साथ-साथ लागत को कम करने का भी एक माध्यम हो सकता है।  

CM ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर व्यापक रूप से कार्य करने की जरूरत है।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!