PM । Central agriculture Minister । El Nino:  केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2026 सीजन की तैयारियों की समीक्षा की

PM । Central agriculture Minister । El Nino:  केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2026 सीजन की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली । Central agriculture Minister शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय कृषि समीक्षा बैठक की साथ ही खरीफ 2026 सीजन के लिए देशभर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संभावित El Nino जैसी परिस्थितियों के मद्देनजर उन्होंने कपास उत्पादन बढ़ाने, दलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने और कम वर्षा वाले जिलों के लिए अग्रिम आकस्मिक योजनाएं तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि PM नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मौसम की किसी भी प्रतिकूल स्थिति से कृषि एवं किसानों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम पहले से ही उठा लिए जाएं।

श्री चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन जिलों में कम वर्षा या असमान वर्षा की संभावना है, वहाँ पहले से पूरी तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे जिलों की स्पष्ट पहचान की जानी चाहिए तथा राज्य सरकारों के समन्वय से फसलवार आकस्मिक योजनाएं तैयार की जानी चाहिए, ताकि किसानों को किसी भी मौसम संबंधी चुनौती की स्थिति में तुरंत वैकल्पिक उपाय, सलाह और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Central agriculture Minister ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि जल संरक्षण, नमी प्रबंधन, अंतरवर्तीय खेती (इंटर-क्रॉपिंग) एवं वैकल्पिक फसल पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!