PM । Central Agriculture Minister: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - पिछले 12 वर्षों में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए

PM । Central Agriculture Minister: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - पिछले 12 वर्षों में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों के दौरान किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। श्री मोदी ने यह बात Central Agriculture Minister शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए कही।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि किसानों के लिए सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव लाए हैं। PM ने कहा कि श्री चौहान ने अपने लेख में भारत के कृषि क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा का विस्तार से वर्णन किया है।

अपने लेख में श्री चौहान ने जोर देते हुए कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में कृषि, किसानों की समृद्धि, जोखिम से सुरक्षा, पोषण सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी तथा ग्रामीण विकास की एकीकृत आधारशिला बन गई है।

( Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!