PM । Australia । India । Indo-Pacific: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले भारत को अहम आर्थिक पार्टनर बताया

PM । Australia । India । Indo-Pacific: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले भारत को अहम आर्थिक पार्टनर बताया

नई दिल्ली । Australia के PM एंथनी अल्बनीज़ ने 8 से 10 जुलाई तक India के PM नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले India को एक प्रमुख आर्थिक साझेदार बताया है। एक बयान में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के नाते भारत, ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है।

श्री अल्बनीज़ ने कहा कि हमारे संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं और गहरे आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों से समर्थित हैं। व्यापार, रक्षा, सुरक्षा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध पहले कभी इतने महत्वपूर्ण नहीं रहे हैं और हमारी साझेदारी Indo-Pacific क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देती है।”

बयान में कहा गया है कि दोनों नेता मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए मुलाकात करेंगे, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि PM अल्बनीज़ ने आखिरी बार नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर PM मोदी से मुलाकात की थी। PM नरेन्द्र मोदी कल से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।
(Inpt from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!