नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी कल 20th Rozgar Mela के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
श्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। नवनियुक्त उम्मीदवार भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य शामिल हैं।
रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और देश की विकास यात्रा में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार के निरंतर ध्यान को दर्शाता है।
20th Rozgar Mela के साथ विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में कुल लगभग 12 लाख 75 हजार युवाओं को अब तक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!