PM । 20 space startups । CEO । Space Sector: प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से बातचीत की

PM । 20 space startups । CEO । Space Sector: प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से बातचीत की

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को सेवा तीर्थ में 20 space startups के CEO और फाउंडर्स के साथ बातचीत की। इस बातचीत में Space Sector की प्रमुख कंपनियों के CEO शामिल हुए। 

PM श्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग द्वारा की जा रही तीव्र प्रगति पर प्रकाश डाला और इस सेक्टर के भविष्य के लिए अपना विजन साझा किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसमें रॉकेट और रियूजेबल सेमी-क्रायोजेनिक लॉन्च व्हीकल, एवियोनिक्स, सैटेलाइट, एडवांस प्रोपल्शन सिस्टम, स्पेस और डिफेंस इंटेलिजेंस, स्पेस मलबा हटाने, कृत्रिम मेधा (AI)-पावर्ड हाइपरलोकल मौसम और जलवायु इंटेलिजेंस जैसे विविध क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों ने हिस्सा लिया।

इन कंपनियों के सीईओ ने बताया कि उन्होंने देश में ही अपनी क्षमताएं और ज़रूरी टेक्नोलॉजी विकसित करने में काफी समय और मेहनत की है।

उन्होंने PM से मिले सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सरकार से मिलने वाले मजबूत समर्थन और इंडस्ट्री के भीतर आपसी सहयोग पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी टीमें बहुत प्रेरित हैं और स्पेस सेक्टर में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रही हैं। 

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!