Parliament । The Foreign Contribution Regulation Amendment Bill 2026 । Winter Session: विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली हुई

Parliament । The Foreign Contribution Regulation Amendment Bill 2026 । Winter Session: विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली हुई

नई दिल्ली । The Foreign Contribution Regulation Amendment Bill 2026 की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति की बैठक आज नई दिल्ली में संसद भवन सौंध में हुई। समिति को विधेयक के प्रावधानों की जांच करने और 2026 के Winter Session के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक Parliament में अपनी रिपोर्ट पेश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकसभा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न हितधारकों के विचार और सुझाव सुने गए। इनमें भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान, कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया क्रिश्चियन काउंसिल और सेंटर फॉर एडवांसमेंट ऑफ फिलैंथ्रॉपी के प्रतिनिधि शामिल थे। समिति ने इस विधेयक पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से भी चर्चा की।

बैठक के बाद श्री संजय जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा कि समिति ने बैठक में सभी पक्षों के विचार सुने हैं। अब समिति अपनी बैठक में इन बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेगी।

इस संयुक्त संसदीय समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य हैं। विधेयक का उद्देश्य विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम, 2010 में संशोधन कर विदेशी अंशदान के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!