Operation Vijay । Kargil Vijay Diwas: आज पूरे देश में मनाया जा रहा है कारगिल विजय दिवस

Operation Vijay । Kargil Vijay Diwas: आज पूरे देश में मनाया जा रहा है कारगिल विजय दिवस

1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

रायपुर । Kargil Vijay Diwas कारगिल विजय दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

यह दिन Operation Vijay की सफल और कारगिल युद्ध में पाकिस्‍तान पर भारत की ऐतिहासिक विजय का प्रतीक है।

इस अभियान के दौरान, भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में उन क्षेत्रों को वापस हासिल किया था, जिन पर पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी।

मुख्य कार्यक्रम लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में आयोजित किया जा रहा है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!