Oliy Darajali Do‘stlik । Union Ministers । Defence Minister । Home Minister । External Affairs Minister । Finance Minister : केन्द्रीय मंत्रियों ने उज़्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सरकारी अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

Oliy Darajali Do‘stlik । Union Ministers । Defence Minister । Home Minister । External Affairs Minister । Finance Minister : केन्द्रीय मंत्रियों ने उज़्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सरकारी अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली । Union Ministers ने PM नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दराजाली दोस्तलिक’ (Oliy Darajali Do‘stlik) से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Defence Minister राजनाथ सिंह ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान PM नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत तथा उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता को और मजबूत करने के उनके निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के बढ़ते वैश्विक कद, बढ़ते प्रभाव और दुनिया भर में ‘नए भारत’ द्वारा बनाए जा रहे मजबूत साझेदारी संबंधों की भी गौरवपूर्ण पुष्टि है।

Home Minister अमित शाह ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का एक भव्य क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी की कूटनीति की नीति नई सीमाओं को आगे बढ़ा रही है, वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत कर रही है और देशों के बीच संबंधों को मजबूत करते हुए मानव कल्याण के भारतीय सभ्यतागत लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

External Affairs Minister डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को गहरा करने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों की मान्यता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान और प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा, दोनों देशों के संबंधों को नई गति प्रदान करेंगे।

Finance Minister निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सम्मान PM नरेन्द्र मोदी द्वारा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है और भारत के बढ़ते वैश्विक कद को रेखांकित करता है।

Union Minister of  Health and Family Welfare जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और भारत तथा उज्बेकिस्तान के बीच स्थायी मित्रता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह PM नरेन्द्र मोदी को मिला 35वां वैश्विक सम्मान है, जो उनके नेतृत्व, वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता और विकास के दृष्टिकोण के लिए दुनिया की सराहना को दर्शाता है।

(Input from news on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!