MP । BRICS Krishi Sammelan: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन आज से, भारत समेत 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

MP । BRICS Krishi Sammelan: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन आज से, भारत समेत 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इंदौरः MP के इंदौर में आज से BRICS Krishi Sammelan शुरू हो रहा है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में ब्राजील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका सहित कुल 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा विशेषज्ञ भाग लेंगे।

13 जून तक चलने वाले इस सम्मेलन की शुरुआत कृषि कार्य समूह की बैठकों से हो रही है। सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और छोटे किसानों के सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी।

12 जून को कृषि मंत्रियों का विशेष संवाद आयोजित होगा, जिसका फोकस लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा पर रहेगा। वहीं 13 जून को BRICS देशों के कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी, जिसमें कृषि सहयोग एवं नवाचार पर एक साझा दस्तावेज तैयार किया जाएगा। 

BRICS सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर और मालवा की सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा। इसके तहत उन्हें राजवाड़ा, छप्पन दुकान, सराफा तथा मांडू जैसे प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!